बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में एक माह तक चलने वाले राजकीय श्रावणी मेला 2025 के अंतिम दिन मेला के सफलता पूर्वक समापन को लेकर देवघर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा बाबा बैद्यनाथ की विशेष पूजा अर्चना की गयी, जिसके पश्चात अर्घा हटा दिया गया।
अर्घा हटने के पश्चात सरदार पंडा ने उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा को पूरे विधि-विधान के साथ बाबा बैद्यनाथ की षोडशोपचार विधि से पूजा कराई।बाद में उपायुक्त ने मेला के सफल और बेहतर तरीके से संपन्न होने के लिए बाबा को नमन कर आभार जताया। पूजा के बाद मंदिर परिसर स्थित माँ तारा मंदिर से उपायुक्त ने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया।
इस दौरान उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, बाबा मंदिर प्रभारी सह अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती सहित जिला स्तर के सभी अधिकारी, कर्मी उपस्थित थे।
