हावड़ा नई दिल्ली मुख्य रेल मार्ग पर देवघर स्थित रोहिणी नावाडीह रेलवे फाटक पर गुरुवार सुबह तक़रीबन 9.30 बजे ट्रैन और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई.टक्कर के बाद एक बाइक सवार भी ट्रक की चपेट में आ गया जिसमें बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.घायलों को पास के अस्पताल पहुँचाया गया है.बताया जा रहा है कि गोरखपुर-आसनसोल पैसेंजर गाड़ी सुबह लगभग 9 बजे जसीडीह स्टेशन से खुल कर मधुपुर की ओर प्रस्थान कर रही थी.थोड़ी ही दुरी पर स्थित रोहिणी-नावाडीह रेलवे फाटक के पास गाड़ी की एक रेलवे फाटक पार कर रहे लोडेड ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई.दुर्घटना के बाद यहाँ पर अफरातफरी मच गई, रेल और सड़क यातायात पूरी तरह टप्प हो गया है हालांकि रेलवे द्वारा यातायात बहाल करने की कोशिश की जा रही है.फिलहाल रेलवे की टीम दुर्घटना स्थल पर पहुँच गई है.हालांकि यह रेलवे फाटक ट्रेनों की आवाजाही के समय बंद रहता है लेकिन फिर भी ट्रक किस तरह बीच रेलवे ट्रैक पर पहुँच गया यह जाँच का विषय है.
