1 जुलाई 2026, राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर आई एम ए देवघर के द्वारा पुराने सदर अस्पताल परिसर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए चिकित्सा शिविर का आयोजन सुबह 11:00 से दोपहर 3:00 बजे तक किया गया. इसका उद्घाटन देवघर के वरिष्ठतम चिकित्सक एवं सेवानिवृत सिविल सर्जन डॉ के एन झा के द्वारा किया गया. इसमें करीब 200 मरीज का स्वास्थ्य जांच, दाँत की जाँच, पल्स, बीपी, वजन, हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, ग्लाइकोसलेटेड हीमोग्लोबिन, बोन मिनरल डेंसिटी, पलमोनरी फंक्शन टेस्ट, ई सी जी इत्यादि किया गया, इन जाँच का रिपोर्ट देखकर चिकित्सकों के परामर्श के अनुसार निःशुल्क दवाइयो का भी वितरण किया गया. इस दौरान राष्ट्रीय आई एम ए उपाध्यक्ष डॉ डी तिवारी, आई एम ए झारखण्ड उपाध्यक्ष डॉ आर एन प्रसाद एवं संयुक्त सचिव डॉ गोपाल जी शरण, आई एम ए देवघर अध्यक्ष डॉ एन सी गाँधी, कोषाध्यक्ष डॉ गौरी शंकर, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ गोपाल प्रसाद बरनवाल डॉ बीरेंद्र प्रसाद सिंह, डॉ राजीव कुमार पाण्डेय, उपाध्यक्ष डॉ आनंदबर्धन एवं डॉ रीता ठाकुर, संयुक्त सचिव डॉ मंजूषा झा एवं कई अन्य सदस्यों ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया. दंत चिकित्सकों में डॉ सतीश कुमार चौधरी, डॉ राजीव रंजन, डॉ चेतना, डॉ स्नेहा चाँदनी साहा, डॉ अंजू, डॉ शिप्रा, डॉ नीतू एवं अन्य का महत्वपूर्ण महत्वपूर्ण योगदान रहा.
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस स्व डॉ विधान चंद्र राय की याद में मनाया जाता है, जिनकी जन्म और पुण्य तिथि दोनों ही 1 जुलाई है. चिकित्सक के अलावा वे स्वतंत्रता सेनानी एवं कुशल राजनीतिज्ञ भी थे. वे 1948 से जीवनपर्यंत (1962) तक पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री के रूप में जनता की सेवा में लगे रहे.
साथ ही यह भी सूचित किया जाता है कि आज संध्या आईएमए देवघर द्वारा एक पारिवारिक मिलन कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें डॉ. सिकंदर सिंह को राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे पुरस्कार प्राप्त करने के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।
यह जानकारी IMA देवघर के सचिव डॉ संजय कुमार ने दी.

