Skip to content
June 9, 2026
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
NEWS BHARTY

NEWS BHARTY

cropped-Untitled-Design.png
Primary Menu
  • झारखण्ड
    • देवघर
    • रांची
  • देश
  • विदेश
  • रेलवे
  • राजनैय्तिक
  • खेल
  • Viewers Corner
हमसे जुड़ें
  • Home
  • देश
  • पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई सांप्रदायिक घटना पर गवर्नर ने गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट. घटना से निपटने में स्टेट मशीनरी को बताया फेल.
  • देश
  • राजनैय्तिक

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई सांप्रदायिक घटना पर गवर्नर ने गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट. घटना से निपटने में स्टेट मशीनरी को बताया फेल.

Dhananjay Bharty May 4, 2025 1 minute read

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
rajbhawan

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में हुई सांप्रदायिक हिंसा पर गवर्नर सी ए आनंद बोस ने अपनी रिपोर्ट गृह मंत्री अमित शाह को सौंप दी है. रिपोर्ट में राज्यपाल ने घटना के लिए राज्य की पुलिस व्यवस्था को जिम्मेवार ठहराते हुए इसकी स्वतंत्र जांच की अनुसंशा की है. रिपोर्ट में राज्यपाल ने खास कर राज्य के बांग्लादेश की सीमा से लगने वाले मुर्शिदाबाद और मालदा जिले में सांप्रदायिक और फिरकापरस्ती जैसे दोहरे खतरे को खतरनाक बताते हुए कारगर कदम उठाने की बात कही है.


नए वक़्फ कानून को लेकर मुर्शिदाबाद में व्यापक हिंसा हुई थी जिसमें 11 अप्रैल को तीन लोगों की जान चली गई थी. राज्य में राजनीतिक हिंसा का इतिहास रहने की बात दोहराते हुए और इसकी गिरफ्त में सीमावर्ती जिले के भी आने की आशंका व्यक्त करते हुए राज्यपाल ने देश के स्तर पर एक ऐसा कानून बनाने की सिफारिश की है जिसके अन्तर्गत राज्य सरकार के स्थानीय स्तर पर कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहने पर केंद्र सरकार को कानून व्यवस्था पर काबू पाने के लिए हस्तक्षेप करने का अधिकार मिल सके. राज्यपाल ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि खास कर मुर्शिदाबाद और मालदा जिले में सांप्रदायिक इस्लामिक संगठन काफी सक्रिय हैं जो मुसलमानों को ‘ इस्लाम खतरे में ‘ का नारा दे कर धर्म के आधार पर एकजुट करने का प्रयास कर रहा है. राज्यपाल के रिपोर्ट के अनुसार इन दो जिलों की डेमोग्राफी भी तेजी से बदल रही है और हिन्दू अल्पसंख्यक की श्रेणी में आ गए हैं. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि हाल के दिनों में खास कर बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता के बाद वहां से पश्चिम बंगाल में बड़ी तादाद में माइग्रेशन हो रहा है.


उधर राज्यपाल की रिपोर्ट पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राज्य के सत्ताधारी दल टी एम् सी के प्रवक्ता जयप्रकाश मजूमदार ने कहा है कि राज्यपाल भारतीय जनता पार्टी के कैडर की तरह बात कर रहे हैं. उनके द्वारा पार्टी को बैकडोर से पश्चिम बंगाल में घुसाने की कोशिश की जा रही है जो कभी भी कामयाब नहीं हो सकेगी.
इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सोमवार को सांप्रदायिक हिंसा ग्रस्त मुर्शिदाबाद जाने की उम्मीद है. जिले में हिंसा के बाद यह पहली बार ममता बनर्जी का मुर्शिदाबाद का दौरा होगा.

About The Author

Dhananjay Bharty

See author's posts

Like this:

Like Loading…

Post navigation

Previous: झारखंड के पांच कामगार का नाईजर में अपहरण. कंपनी के साथ काम करने गए थे नाईजर
Next: पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए खुफियागिरी कर रहे दो लोगों को अमृतसर पुलिस ने किया गिरफ्तार.सेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारी कर रहे थे लीक

संबंधित कहानियां

file_222
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुए देवघर के शिक्षक धीरेन्द्र कुमार भारती

Dhananjay Bharty June 8, 2026 0
file_220
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

ऑपरेशन अमानत के तहत आरपीएफ ने खोया हुआ सामान बरामद कर यात्रियों को सौंपा-

Dhananjay Bharty June 8, 2026 0
file_216
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

आसनसोल मंडल में विश्व पर्यावरण दिवस का व्यापक आयोजन-

Dhananjay Bharty June 6, 2026 0

ट्रेंडिंग समाचार

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुए देवघर के शिक्षक धीरेन्द्र कुमार भारती file_222 1
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुए देवघर के शिक्षक धीरेन्द्र कुमार भारती

June 8, 2026 0
ऑपरेशन अमानत के तहत आरपीएफ ने खोया हुआ सामान बरामद कर यात्रियों को सौंपा- file_220 2
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

ऑपरेशन अमानत के तहत आरपीएफ ने खोया हुआ सामान बरामद कर यात्रियों को सौंपा-

June 8, 2026 0
आसनसोल मंडल में विश्व पर्यावरण दिवस का व्यापक आयोजन- file_216 3
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

आसनसोल मंडल में विश्व पर्यावरण दिवस का व्यापक आयोजन-

June 6, 2026 0
पर्यावरण दिवस पर विशेष:- file_215 4
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

पर्यावरण दिवस पर विशेष:-

June 5, 2026 0
दिल्ली के मालवीय नगर में होटल में लगी आग की घटना में 21 लोगों की मौत की पुष्टि,मरने वालों में 17 विदेशी नागरिक- file_214 5
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

दिल्ली के मालवीय नगर में होटल में लगी आग की घटना में 21 लोगों की मौत की पुष्टि,मरने वालों में 17 विदेशी नागरिक-

June 3, 2026 0

हमारे साथ जुड़ें

  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

हो सकता है आप चूक गए हों

file_222
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुए देवघर के शिक्षक धीरेन्द्र कुमार भारती

Dhananjay Bharty June 8, 2026 0
file_220
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

ऑपरेशन अमानत के तहत आरपीएफ ने खोया हुआ सामान बरामद कर यात्रियों को सौंपा-

Dhananjay Bharty June 8, 2026 0
file_216
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

आसनसोल मंडल में विश्व पर्यावरण दिवस का व्यापक आयोजन-

Dhananjay Bharty June 6, 2026 0
file_215
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

पर्यावरण दिवस पर विशेष:-

Dhananjay Bharty June 5, 2026 0
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित | MoreNews by AF themes.
%d