रेल मंत्रालय ने प्रायोगिक आधार पर 63571/63572 जसीडीह-मोकामा-जसीडीह मेमू पैसेंजर का ठहराव शहीद जीतेंद्र हॉल्ट गोपालपुर में, 63573/63574 जसीडीह-किऊल-जसीडीह मेमू पैसेंजर का ठहराव क्रमश: पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर और दानापुर मंडल में महेश लेता हॉल्ट और कुंदर हॉल्ट पर करने का निर्णय लिया है।
63571 जसीडीह-मोकामा मेमू पैसेंजर 13.09.2025 से 21:59 बजे शहीद जितेंद्र हॉल्ट गोपालपुर पहुंचेगी तथा 63572 मोकामा-जसीडीह मेमू पैसेंजर 06:34 बजे शहीद जितेंद्र हॉल्ट गोपालपुर पहुंचेगी।
13.09.2025 से 63573 जसीडीह-किऊल मेमू पैसेंजर 13:23 बजे महेश लेता हॉल्ट पहुंचेगी और 63574 किऊल-जसीडीह मेमू पैसेंजर 14:53 बजे महेश लेता हॉल्ट पहुंचेगी।
63573 जसीडीह-किऊल मेमू पैसेंजर 13.09.2025 से कुंदर हॉल्ट पर 12:50 बजे और 63574 किऊल-जसीडीह मेमू पैसेंजर 15:21 बजे कुंदर हॉल्ट पर पहुँचेगी।
उक्त ट्रेनें प्रायोगिक तौर पर दोनों दिशाओं में 01 (एक) मिनट के लिए नए स्टॉपेज पर रुकेंगी।
