
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने जानकारी दी है कि 11 मई ,2025 से पूर्व रेलवे और पूर्व मध्य रेलवे क्षेत्राधिकार में ट्रेन संख्या 11428 जसीडीह-पुणे एक्सप्रेस के समय में संशोधन किया जाएगा।
संशोधित समय-सारिणी के अनुसार यह ट्रेन अब जसीडीह जंक्शन से 20:30 बजे की जगह 21:45 बजे रवाना होगी। उसी प्रकार यह झाझा में 22:45 बजे पहुंचेगी और मौजूदा 21:35 बजे/21:40 बजे के स्थान पर 22:50 बजे रवाना होगी। यह किऊल जंक्शन पर 22:15 बजे/22:20 बजे के स्थान पर 23:30 बजे पहुंचेगी और 23:35 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अब नवादा में 00:33 बजे पहुंचेगी और मौजूदा 23:35 बजे/23:37 बजे के स्थान पर 00:35 बजे रवाना होगी। मानपुर जंक्शन पर निर्धारित समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जो 02:20 बजे ही रहेगा।
रेलवे द्वारा यात्रियों से आग्रह किया गया है कि इन परिवर्तनों को ध्यान में रख कर अपनी यात्रा की योजना बनाएं।