चल रहे तीन महीने के निवारक सतर्कता अभियान (18 अगस्त – 17 नवंबर, 2025) के हिस्से के रूप में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने रेलवे परिचालन में ईमानदारी,पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक संगोष्ठी का आयोजन किया।
इस संगोष्ठी में पूर्व रेलवे कोलकाता के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक दीपक निगम और उनके उप मुख्य सतर्कता अधिकारियों (सीवीओ) और सहायक सतर्कता अधिकारियों (एवीओ) की टीम ने भाग लिया।उन्होंने रेलवे सतर्कता से संबंधित बहुमूल्य जानकारी साझा की और व्यावहारिक केस स्टडीज़ पर चर्चा की तथा अनियमितताओं को घटित होने से पहले ही दूर करने के लिए निवारक उपायों के महत्त्व पर बल दिया।
यह कार्यक्रम मंडल रेल प्रबंधक,आसनसोल और मंडल के सभी शाखा अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित की गई।संगोष्ठी में चर्चाएं पिछले अनुभवों से सीखने, सिस्टम को मज़बूत करने और प्रशासन के सभी स्तरों पर नैतिक निर्णय लेने को सुनिश्चित करने पर केंद्रित रहीं।
इस वर्ष का अभियान ‘सतर्कता:हमारी साझा जिम्मेवारी’ विषय पर आयोजित किया जा रहा है जिसमें इस बात पर ज़ोर दिया गया कि सतर्कता प्रत्येक रेल कर्मचारी का सामूहिक कर्तव्य है।
संगोष्ठी का समापन सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से ईमानदारी को जीवन का एक तरीका बनाने के आह्वान के साथ हुआ,जिससे पारदर्शिता, दक्षता और जनता के विश्वास के प्रति रेलवे की प्रतिबद्धता को और मज़बूत करने पर बल दिया गया।
