पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने आसनसोल–पानागढ़ सेक्शन पर प्रगति स्पेशल टिकट जांच अभियान चलाया,जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि सभी यात्री वैध टिकट के साथ यात्रा करें और निष्पक्ष एवं अनुशासित यात्रा को प्रोत्साहन मिले।
इस अभियान के दौरान 07 टिकट जांच कर्मियों ने ट्रेनों एवं स्टेशनों पर गहन जांच की।जांच के दौरान कुल 80 टिकट अनियमितताएँ पाई गईं और ₹24,825 का जुर्माना वसूला गया।इस तरह का अभियान सभी यात्रियों के लिए सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सुचारू रेल सेवाएँ बनाए रखने के उदेश्य से चलाया जाता है।
आसनसोल मंडल ने सभी यात्रियों से अपील की है कि यात्री सदैव वैध टिकट के साथ यात्रा करें।टिकट खरीदने से न केवल सुरक्षित एवं परेशानी मुक्त यात्रा सुनिश्चित होती है, बल्कि स्टेशनों पर यात्रियों की सटीक संख्या का आंकलन भी संभव हो पाता है, जिससे बेहतर बुनियादी ढांचा,उन्नत यात्री सुविधाएँ एवं समग्र स्टेशन विकास में योगदान मिलता है।
रेलवे के अनुसार कर्मचारियों के साथ यात्रियों का सहयोग सभी के लिए एक आरामदायक और सुगम यात्रा अनुभव सुनिश्चित करता है।
