22 सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति देय, पेंशन भुगतान आदेश एवं भुगतान संबंधी विवरण सौंपे गए-

आसनसोल, 1 अक्टूवर 2026:
पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल द्वारा सितंबर 2026 के लिए ऑन-डेट भुगतान समारोह का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, आसनसोल के नए सम्मेलन कक्ष में किया गया।
कार्यक्रम के दौरान आसनसोल मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक देबब्रत चटर्जी द्वारा आसनसोल मंडल ने 22 सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति देय, पेंशन भुगतान आदेश (PPOs) एवं सेवानिवृत्ति भुगतान संबंधी विवरण सौंपे गए।
कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्ति देय के समयबद्ध निपटान तथा पेंशन संबंधी दस्तावेज जारी करने की प्रक्रिया पूरी की गई, जिससे संबंधित कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति निपटान संबंधी औपचारिकताएं सुचारु रूप से पूरी हो सकीं।
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी बिजॉय कुमार चटर्जी, आसनसोल मंडल; अनुष टी. एल., सहायक मंडल चिकित्सा अधिकारी, मंडल रेल अस्पताल, आसनसोल, सहित कार्मिक विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
इस समारोह के माध्यम से 22 सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति निपटान संबंधी औपचारिकताएं पूरी की गईं।
