दिल्ली के निजामुद्दीन में बॉलीवुड स्टार हुमा कुरैशी के चचेरे भाई आसिफ कुरैशी की दो युवकों से घर के सामने बाईक पार्किंग को लेकर हुए विवाद में चाकू मार कर हत्या कर दी गई। घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है।देर रात आसिफ की दो स्थानीय युवकों से घर के इंटरेंस के सामने बाईक पार्क करने को लेकर बहस हो गई। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि युवकों ने चाकू से आसिफ पर हमला बोल दिया।घटना में आसिफ बुरी तरह घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में आसिफ को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन तब तक काफी दर हो चुकी थी।
मामले में पुलिस ने दो युवकों 19 वर्षीय उज्ज्वल और 18 वर्षीय गौतम को गिरफ्तार किया है।दोनों युवक आसिफ के घर से कुछ ही दूरी पर रहते हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी का इस संबंध में अभी तक कोई बयान नहीं आया है।
भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) और
3(5) के तहत दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
