भाद्र पूर्णिमा कांवड़ यात्रा और बोलबम मेला 2025 के दौरान तीर्थयात्रियों की बढ़ी हुई भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पूर्व रेलवे ने देवघर और सुलतानगंज के बीच एक विशेष पैसेंजर स्पेशल ट्रेन (ट्रेन ऑन डिमांड) का संचालन किया है।
देवघर-सुलतानगंज पैसेंजर स्पेशल (ट्रेन संख्या 03445) 06.09.2025 (शनिवार) को देवघर से 17:00 बजे प्रस्थान करेगी और सुलतानगंज में 22:00 बजे पहुंचेगी।
सुलतानगंज-देवघर पैसेंजर स्पेशल (ट्रेन संख्या 03446) 07.09.2025 (रविवार) को सुलतानगंज से 05:45 बजे प्रस्थान करेगी और देवघर में 09:40 बजे पहुंचेगी।
दोनों ट्रेनों में 08 कोच आईसीएफ रेक होंगे और यह सभी मार्गवर्ती स्टेशनों पर रुकेंगी।
रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित समय का पालन करें और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए स्टेशनों पर समय से पहले पहुंचने की कोशिश करें ।
