
केंद्र सरकार ने सोमवार को देश की सोलहवीं जनगणना की अधिसूचना जारी कर दी है।जारी अधिसूचना के अनुसार देश में जनगणना वर्ष 2027 में शुरू होगी। रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया के कार्यालय से जारी अधिसूचना के अनुसार केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख, जम्मू और कश्मीर के बर्फ से प्रभावित इलाके, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड को छोड़ कर देश में जनगणना का रेफरेंस डेट 1 मार्च 2027 तय किया गया है।केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख, जम्मू और कश्मीर के बर्फ से प्रभावित क्षेत्र सहित हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के लिए रेफरेंस डेट 1 अक्टूबर 2026 रखा गया है।
देश की सोलहवीं जनगणना दो चरणों में की जाएगी।पहले चरण में हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (HLO), घरों की वास्तविक स्थिति चल अचल संपत्ति सहित मिलने वाली सुविधाओं का आकलन किया जाएगा।जबकि दूसरे चरण में हरेक हाउस होल्ड की जनसंख्या,प्रत्येक व्यक्ति की सामाजिक- आर्थिक और सांस्कृतिक स्थिति का आकलन किया जाएगा।
इससे पहले रविवार को गृह मंत्री अमित शाह द्वारा जनगणना की तैयारियों का जायजा लिया गया था।