रेलवे ने पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के रंगिया मंडल में स्थित तिहू स्टेशन पर निम्नलिखित ट्रेनों को अतिरिक्त ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया है।
• 15640 कामाख्या – पुरी एक्सप्रेस (22.03.2026 को होने वाली यात्रा जो 22.03.2026 से प्रभावी होंगी) और 15639 पुरी – कामाख्या एक्सप्रेस (24.03.2026 को होने वाली यात्रा जो 25.03.2026 से प्रभावी होंगी) तिहू स्टेशन पर क्रमशः 21.14 बजे और 17.46 बजे 02 मिनट के लिए रुकेंगी।
• 15930 न्यू तिनसुकिया टाउन – तांबरम एक्सप्रेस (23.03.2026 को होने वाली यात्रा, जो 23.03.2026 से प्रभावी होंगी) तिहू स्टेशन और 15929 तांबरम – न्यू तिनसुकिया टाउन एक्सप्रेस (26.03.2026 से होने वाली यात्रा, जो 28.03.2026 से प्रभावी होंगी) तिहू स्टेशन पर क्रमशः 16.25 बजे और 18.53 बजे 02 मिनट के लिए रुकेगी।
