दोनों देशों की अर्थव्यवस्था को बताया ‘डेड इकॉनमी‘अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत और रूस के व्यापार संबंधों की कड़ी आलोचना की है।गुरुवार को भारत और रूस के व्यापार संबंधों को आड़े हाथों लेते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि उन्हें इस बात की परवाह नहीं है कि भारत और रूस के बीच किस तरह के व्यापार संबंध हैं। उन्होंने दोनों देशों की आलोचना करते हुए इनकी अर्थव्यवस्था को ‘डेड इकॉनमी‘ बताया। अपने सोशल मीडिया ‘ट्रुथ सोशल‘ पर भारत के साथ अपने व्यापार संबंधों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि भारत के साथ अमेरिका का व्यापार बहुत ही सीमित है क्योंकि भारत में टैरिफ बहुत ही ज्यादा है।राष्ट्रपति ट्रंप का यह बयान भारत के आयात पर 25% टैरिफ लगाने और भारत के रूस के साथ व्यापार और रक्षा संबंधों के कारण पेनल्टी की घोषणा के बाद आया है।
