रेलवे ने आगामी पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की अपेक्षित भीड़ को देखते हुए सियालदह और गांधीधाम के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।रेलवे के अनुसार यह स्पेशल ट्रेन आगामी पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को अतिरिक्त क्षमता और सुविधा प्रदान करेगी।
09437 गांधीधाम – सियालदह पूजा स्पेशल 17.09.2025 और 08.10.2025 के बीच (04 ट्रिप) प्रत्येक बुधवार को 18:25 बजे गांधीधाम से प्रस्थान करेगी और अपनी यात्रा के तीसरे दिन 16:30 बजे सियालदह पहुंचेगी तथा 09438 सियालदह – गांधीधाम पूजा स्पेशल 20.09.2025 और 11.10.2025 के बीच (04 ट्रिप) प्रत्येक शनिवार को 05:15 बजे सियालदह से प्रस्थान करेगी और अपनी यात्रा के तीसरे दिन 02:00 बजे गांधीधाम पहुँचेगी। उक्त ट्रेन अपने मार्ग पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल में दुर्गापुर और आसनसोल स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी। इस ट्रेन में स्लीपर क्लास और वातानुकूलित कोच उपलब्ध होंगी।
