गर्मी के मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दानकुनी एवं आनंद विहार टर्मिनल के बीच एक (01) ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
03009 दानकुनी – आनंद विहार टर्मिनल विशेष प्रत्येक शनिवार को 09.05.2026 से 27.06.2026 के बीच (23.05.2026 को छोड़कर) कुल 07 फेरों के लिए दानकुनी से 00:30 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 11:00 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। इसी प्रकार 03010 आनंद विहार टर्मिनल – दानकुनी विशेष प्रत्येक रविवार को 10.05.2026 से 28.06.2026 के बीच (24.05.2026 को छोड़कर) कुल 07 फेरों के लिए आनंद विहार टर्मिनल से 15:00 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 23:30 बजे दानकुनी पहुंचेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में आसनसोल मंडल के अंतर्गत दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर एवं जसीडीह स्टेशनों पर ठहरेगी।
इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी तथा वातानुकूलित श्रेणी की सुविधा उपलब्ध होगी।
