लोकप्रिय एक्सप्रेस ट्रेनों में अतिरिक्त डिब्बों की वृद्धि एक सतत पहल है, जिसका उद्देश्य यात्रियों के समग्र यात्रा अनुभव को बेहतर बनाना है। तदनुसार, टिकटों की भारी मांग को देखते हुए रेलवे ने निम्नलिखित एक्सप्रेस ट्रेनों में अस्थायी आधार पर अतिरिक्त शयनयान श्रेणी का डिब्बा जोड़ने का निर्णय लिया है:
13021/13022 हावड़ा-रक्सौल-हावड़ा मिथिला एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त शयनयान श्रेणी का डिब्बा जोड़ा जाएगा। यह मिथिला एक्सप्रेस हावड़ा से 25.09.2025 से 31.10.2025 तक और रक्सौल से 26.9.2025 से 1.11.2025 तक चलेगी। यह ट्रेन 21 डिब्बों की बजाय 22 डिब्बों के साथ चलेगी।
13105/13106 सियालदह-बलिया-सियालदह एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त शयनयान श्रेणी का डिब्बा जोड़ा जाएगा।यह ट्रेन 25.09.2025 से 31.10.2025 तक सियालदह से चलेगी और 26.09.2025 से 01.11.2025 तक बलिया से चलेगी।यह ट्रेन 19 डिब्बों की बजाय 20 डिब्बों के साथ चलेगी।
13185/13186 सियालदह-जयनगर-गंगासागर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त शयनयान श्रेणी का डिब्बा जोड़ा जाएगा। यह ट्रेन 25. 09.2025 से 31.10.2025 तक सियालदह से चलेगी और 26.09.2025 से 01.11.2025 तक जयनगर से चलेगी। यह ट्रेन 19 डिब्बों के बजाय 20 डिब्बों के साथ चलेगी।
13009/13010 हावड़ा-योगनगरी ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त शयनयान श्रेणी का डिब्बा जोड़ा जाएगा।यह ट्रेन 25.09.2025 से 31.10.2025 तक हावड़ा से चलेगी और 27.09.2025 से 02.11.2025 तक योगनगरी ऋषिकेश से चलेगी।यह ट्रेन 21 डिब्बों के बजाय 22 डिब्बों के साथ चलेगी।
