रेलवे ने 15.07.2025 से 10.08.2025 तक श्रावणी मेले के दौरान पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल के फतुहा, अथमल गोला और करौता स्टेशनों पर निम्नलिखित ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया है:
13331 धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस और 13332 पटना-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस क्रमशः 15:42 बजे और 08:53 बजे फतुहा स्टेशन पहुँचेंगी। उक्त दोनों ट्रेनें फतुहा स्टेशन पर 02 मिनट के लिए रुकेंगी।
13331 धनबाद-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस और 13332 पटना-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस क्रमशः 15:04 बजे और 09:32 बजे अथमल गोला स्टेशन पर पहुँचेंगी। उक्त दोनों ट्रेनें अथमल गोला स्टेशन पर मिनट 02 के लिए रुकेंगी।
18183 टाटानगर-आरा-बक्सर एक्सप्रेस और 18184 बक्सर-आरा-टाटानगर एक्सप्रेस क्रमशः 17:14 बजे और 07:09 बजे अथमल गोला स्टेशन पर पहुँचेंगी। उक्त दोनों ट्रेनें अथमल गोला स्टेशन पर 02 मिनट के लिए रुकेंगी।
I18183 टाटानगर-आरा-बक्सर एक्सप्रेस और 18184 बक्सर-आरा-टाटानगर एक्सप्रेस क्रमशः 17:38 बजे और 06:55 बजे करौटा स्टेशन पर पहुँचेंगी।उक्त दोनों ट्रेनें करौटा स्टेशन पर 02 मिनट के लिए रुकेंगी।
श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यह निर्णय लिया है।
