गुरुवार को विजयबाड़ा से बेंगलुरु की उड़ान भरने वाले एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान को उड़ान से पहले ही रद्द कर दिया गया.एयरलाइन्स सूत्रों के अनुसार यात्रियों के विमान पर सवार होने के दौरान विमान के अगले हिस्से में बड़े पक्षी के टकराने की वजह से फ्लाइट को रद्द कर दिया गया.यात्रियों को जिस समय विमान में बोर्ड कराया जा रहा था तभी एक ईगल द्वारा एयरक्राफ्ट के नोज को हिट कर दिया गया जिससे तकनिकी कारणों से यात्रा रद्द करनी पड़ी.
एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा बाद में यात्रियों के लिए वैकल्पिक यात्रा की व्यवस्था की गई.
मंगलवार की सुबह भी इंडिगो की नागपुर से कोलकाता की उड़ान को उड़ान भरने से कुछ ही देर बाद संभावित बर्ड हिट के कारण वापस नागपुर हवाई अड्डा पर उतारा गया था.विमान पर 165 यात्री सवार थे.
