रेलवे द्वारा यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए तथा यात्रियों की सुविधा के लिए संशोधित समय के साथ एक (01) जोड़ी अनारक्षित विशेष ट्रेन चलाने की व्यवस्था की गई है।
03540 बराकर – हावड़ा अनारक्षित विशेष (यात्रा प्रारंभ 13.03.2026 से) बराकर से 22:55 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 04:20 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वापसी दिशा में 03539 हावड़ा – बराकर अनारक्षित विशेष (यात्रा प्रारंभ 14.03.2026 से) हावड़ा से 20:50 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 03:00 बजे बराकर पहुंचेगी।
रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि उपरोक्त व्यवस्था का संज्ञान लेते हुए अपनी यात्रा की योजना उसी अनुसार बनाएं।
