गर्मी के मौसम में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने हेतु रेलवे ने साबरमती बीजी एवं आसनसोल के बीच एक अतिरिक्त ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
09435 साबरमती बीजी–आसनसोल विशेष ट्रेन 17.04.2026 एवं 24.04.2026 को साबरमती बीजी से 22:55 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन 13:15 बजे आसनसोल पहुंचेगी।
वापसी दिशा में 09436 आसनसोल–साबरमती बीजी विशेष ट्रेन 19.04.2026 एवं 26.04.2026 को आसनसोल से 16:10 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन 07:15 बजे साबरमती बीजी पहुंचेगी।
इस ट्रेन में पूर्णतः वातानुकूलित कोच उपलब्ध रहेंगे।
रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे इस विशेष सेवा का लाभ उठाकर अपनी यात्रा सुविधाजनक बनाएं।
