
गुरुवार को केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के लिए तीन नए जजों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी है। राष्ट्रपति द्वारा स्वीकृति के बाद अधिसूचना जारी की गई है।केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इसकी घोषणा की है।
जिन जजों की नियुक्ति हुई है उनमें कर्नाटक हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एन वी अंजारिया, गुवाहाटी हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति विजय बिश्नोई और बम्बई हाई कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति ए एस चंदुरकर के नाम शामिल हैं।
तीनों नए न्यायाधीशों को कल सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी आर गवई द्वारा शपथ दिलाई जाएगी।
तीन नए जजों की नियुक्ति के बाद अब सुप्रीम कॉर्ट में जजों की संख्या 34 हो जाएगी। वर्तमान में सुप्रीम कॉर्ट में जजों की स्वीकृति संख्या भी 34 ही है।