सोमवार को सुप्रीम कोर्ट कॉलीजिम ने वर्तमान में बॉम्बे हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अलोक आराधे और पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस विपुल एम पंचोली का नाम शीर्ष न्यायलय के लिए अनुशंसित किया है.सोमवार अपरान्ह सर्वोच्च न्यायलय के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस भूषण आर गवई सहित जस्टिस सूर्यकान्त,जस्टिस विक्रम नाथ,जस्टिस जे के माहेश्वरी और जस्टिस बी वी नागरतना के पांच न्यायाधीशों के कॉलीजिम ने इनके नामों की अनुशंसा की.इनकी नियुक्ति के बाद एक बार फिर से सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या 34 हो गई है.
