रिजर्व बैंक ने अपने रेपो रेट में .5% की कमी की घोषणा की है।रेपो रेट में उम्मीद से ज्यादा कमी के बाद अब आरबीआई रेपो रेट 6% से घट कर 5.5% हो गया है। आरबीआई की मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी (Monetary Policy Committee) की बैठक के बाद आज रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने इसकी घोषणा की।4 जून से 6 जून तक MPC की बैठक आयोजित हुई थी।
आरबीआई ने लगातार तीसरी बार रेपो रेट में कटौती का निर्णय लिया है।सिर्फ 2025 में आरबीआई का रेपो रेट 1% तक कम किया गया है।पहली बार फरवरी 2025 में एमपीसी की बैठक में .25% की कटौती रेपो रेट में की गई थी जो मई 2020 की एमपीसी की बैठक के बाद पहली कटौती थी। रेपो रेट में .25% की दूसरी कटौती की घोषणा इसी वर्ष अप्रैल में एमपीसी की बैठक के बाद की गई।और अब रेपो रेट में .5% की कटौती की घोषणा की गई है।
आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि अर्थव्यवस्था में इनफ्लेशन रेट में अब गिरावट के संकेत मिल रहे हैं जिससे स्थिरता की उम्मीद की जा रही है।आरबीआई गवर्नर ने कहा कि अर्थव्यवस्था अब तेज गति से ग्रो कर रही है लेकिन इस गति में और भी तेजी की उम्मीद की जा रही है।
आरबीआई के अनुसार हाल के महिने में इनफ्लेशन की दर में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है जो पिछले छह वर्षों के निम्नतम बिंदु 3.6% पर आ गया है।यह आरबीआई की अनुमानित दर 4% से भी कम है।
आरबीआई के अनुसार वैश्विक स्तर पर तनावपूर्ण स्थिति स्थिति के बावजूद आरबीआई वर्ष 2025-26 के लिए अर्थव्यवस्था की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर 6.5% की उम्मीद पर कायम है।
