Skip to content
June 9, 2026
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
NEWS BHARTY

NEWS BHARTY

cropped-Untitled-Design.png
Primary Menu
  • झारखण्ड
    • देवघर
    • रांची
  • देश
  • विदेश
  • रेलवे
  • राजनैय्तिक
  • खेल
  • Viewers Corner
हमसे जुड़ें
  • Home
  • झारखण्ड
  • योग से हमारे अंदर एकाग्रता,आत्मविश्वास और शांति का प्रवाह होता है:- केंद्रीय मंत्री श्रीमतीअन्नपूर्णा देवी-
  • झारखण्ड
  • देवघर

योग से हमारे अंदर एकाग्रता,आत्मविश्वास और शांति का प्रवाह होता है:- केंद्रीय मंत्री श्रीमतीअन्नपूर्णा देवी-

Dhananjay Bharty June 21, 2025 1 minute read

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
yog

देवघर में अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देवघर के विराय इन सभागार में जिला प्रशासन के तत्वावधान में अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी,गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे,उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा,अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार सहित विभिन्न पदाधिकारीगण,काफी संख्या में स्थानीय नागरिक,स्कूली बच्चें, विभिन्न संस्थाओं के सदस्य आदि उपस्थित थें।इस दौरान केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने सभी को संबोधित करते हुए अंतराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएँ दी।साथ ही उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ की दुनिया मे योग की आवश्यकता सभी को है। योग को नियमित रूप से करते हुए अपने जीवन मे आत्मसात करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि योग से हमारे अंदर कंसंट्रेशन (एकाग्रता), कॉन्फिडेंस (आत्मविश्वास) और कामनेस (शांति) का प्रवाह होता है।उन्होने कहा कि भारत ने न केवल योग को जन्म दिया, बल्कि उसे आधुनिक विज्ञान के अनुरूप ढालकर दुनिया को इसका लाभ भी दिया। योग केवल व्यायाम नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने की एक पद्धति है, जो शारीरिक, मानसिक और आत्मिक संतुलन प्रदान करती है।पूरे विश्व में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निपटने में योग अब एक कारगर माध्यम बन गया है, जिसे हम सभी को अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है।
मौके पर स्थानीय सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने सभी को अंतराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी। उन्होंने स्वास्थ्य, अनुशासन एवं खुशहाली के लिए योग को आवश्यक बताते हुए कहा कि आज की तनावपूर्ण जिंदगी से राहत के लिए योग सबसे बड़ी दवा है। यह हम सभी के लिए बहुत हीं गर्व कि बात है कि योग को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त हुआ है एवं 21 जून को पुरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। मौके पर योग प्रशिक्षक द्वारा सभी प्रतिभागियों को योग की विशेषताओं से अवगत कराया गया एवं स्वास्थ्य मूलक आसनों एवं प्रणायामों का अभ्यास कराया गया।

इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ’ (एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग) है, जो पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के बीच गहरे संबंध को रेखांकित करती है।यह थीम योग के प्राचीन ज्ञान को आधुनिक वैज्ञानिक प्रगति के साथ जोड़ती है,जो एकता, शांति और करुणा के सिद्धांतों को बढ़ावा देती है।

About The Author

Dhananjay Bharty

See author's posts

Like this:

Like Loading…

Post navigation

Previous: बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन में हुआ इज़ाफ़ा।पेंशन की राशि बढ़ा कर 1100 रुपए प्रति माह करने की घोषणा।
Next: देवघर ऐम्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम।योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की दी गई सलाह

संबंधित कहानियां

file_222
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुए देवघर के शिक्षक धीरेन्द्र कुमार भारती

Dhananjay Bharty June 8, 2026 0
file_220
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

ऑपरेशन अमानत के तहत आरपीएफ ने खोया हुआ सामान बरामद कर यात्रियों को सौंपा-

Dhananjay Bharty June 8, 2026 0
file_216
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

आसनसोल मंडल में विश्व पर्यावरण दिवस का व्यापक आयोजन-

Dhananjay Bharty June 6, 2026 0

ट्रेंडिंग समाचार

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुए देवघर के शिक्षक धीरेन्द्र कुमार भारती file_222 1
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुए देवघर के शिक्षक धीरेन्द्र कुमार भारती

June 8, 2026 0
ऑपरेशन अमानत के तहत आरपीएफ ने खोया हुआ सामान बरामद कर यात्रियों को सौंपा- file_220 2
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

ऑपरेशन अमानत के तहत आरपीएफ ने खोया हुआ सामान बरामद कर यात्रियों को सौंपा-

June 8, 2026 0
आसनसोल मंडल में विश्व पर्यावरण दिवस का व्यापक आयोजन- file_216 3
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

आसनसोल मंडल में विश्व पर्यावरण दिवस का व्यापक आयोजन-

June 6, 2026 0
पर्यावरण दिवस पर विशेष:- file_215 4
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

पर्यावरण दिवस पर विशेष:-

June 5, 2026 0
दिल्ली के मालवीय नगर में होटल में लगी आग की घटना में 21 लोगों की मौत की पुष्टि,मरने वालों में 17 विदेशी नागरिक- file_214 5
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

दिल्ली के मालवीय नगर में होटल में लगी आग की घटना में 21 लोगों की मौत की पुष्टि,मरने वालों में 17 विदेशी नागरिक-

June 3, 2026 0

हमारे साथ जुड़ें

  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

हो सकता है आप चूक गए हों

file_222
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुए देवघर के शिक्षक धीरेन्द्र कुमार भारती

Dhananjay Bharty June 8, 2026 0
file_220
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

ऑपरेशन अमानत के तहत आरपीएफ ने खोया हुआ सामान बरामद कर यात्रियों को सौंपा-

Dhananjay Bharty June 8, 2026 0
file_216
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

आसनसोल मंडल में विश्व पर्यावरण दिवस का व्यापक आयोजन-

Dhananjay Bharty June 6, 2026 0
file_215
  • झारखण्ड
  • देश
  • रेलवे

पर्यावरण दिवस पर विशेष:-

Dhananjay Bharty June 5, 2026 0
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram
कॉपीराइट © सर्वाधिकार सुरक्षित | MoreNews by AF themes.
%d