
जनजातीय कार्य मंत्रालय (भारत सरकार) के डिप्टी सेक्रेटरी संगीत कुमार के देवघर जिले में आगमन पर देवघर परिसदन में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा और संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
सर्वप्रथम जिले में धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान के तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई।इस दौरान प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (PM-JANMAN) एवं धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान के तहत किये जा रहे कार्यों पर विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।बैठक के दौरान उन्होंने बताया कि केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय ने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान शुरू किया है। अभियान का लक्ष्य केंद्र सरकार के मंत्रालयों और भारत सरकार के विभाग द्वारा कार्यान्वित 25 हस्तक्षेप योजनाओं के माध्यम से जनजातीय समुदाय के सामाजिक बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका में महत्वपूर्ण अंतराल को दूर करना है। यह अभियान 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 549 जिलों और 2,740 ब्लॉकों के लगभग 63,000 गांवों को कवर कर रहा है। इससे लक्षित क्षेत्रों में पांच करोड़ से अधिक आदिवासी लोगों को लाभ होने की उम्मीद है।गांव में रहनेवाले जनजातीय लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी सहित ऑन द स्पॉट समस्याओं का निदान करना अभियान का उद्देश्य हैं।ऐसे में आपसी समन्वय के साथ इस दिशा में बेहतर तरीके से कार्य करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया।
इस अवसर पर जिला के सभी संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।