उदयपुर में एक फ्रांसीसी सैलानी के साथ बलात्कार का सनसनीखेज मामला सामने आया है।30 वर्षीय सैलानी ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।दर्ज एफआईआर के अनुसार घटना 22 जून की है। पीड़िता सैलानी के अनुसार वह 22 जून को घूमने के ख्याल से दिल्ली से उदयपुर अयी थी।देर शाम जब वह एक रेस्टोरेंट में डिनर के लिए गई थी तभी यह व्यक्ति उसके टेबल पर आया और अपने को किसी इवेंट मैनेजमेंट फर्म का कर्मी बता कर बात करने लगा।बातों में उलझा कर वह उसे अपनी कार में घुमाने को राजी कर लिया और और धोखे से मुझे मेरे होटल छोड़ने की जगह अपने फ्लैट ले गया जहां उसने उसके साथ बलात्कार किया। दूसरे दिन सुबह 6 बजे मुझे होटल छोड़ कर फरार हो गया।
उसी समय उसने अपने अन्य मित्रों के साथ थाने में शिकायत दर्ज कराई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत छानबीन शुरू कर दी। उदयपुर के एसपी योगेश गोयल के अनुसार मामले का आरोपी सिद्धार्थ नाम के व्यक्ति की पहचान कर ली गई है।जल्द ही पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेगी।
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने घटना की कड़ी निन्दा की है।गहलोत ने कहा कि राज्य की बीजेपी सरकार में कानून व्यवस्था की स्थिति दिन प्रतिदिन बद्तर होती जा रही है। उन्होंने कहा कि घटना से पूरी दुनिया में राजस्थान की बदनामी हुई है।
