कोंग्रेस द्वारा पार्टी संगठन को मजबूत करने और उसमे जान फूंकने की कवायद शुरू हो गई है। इसी के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सी०डब्ल्यू० सी० के स्थायी आमंत्रित सदस्य एवं झारखंड कांग्रेस प्रभारी के० राजू तीन दिवसीय झारखंड दौरा पर दिल्ली से देवघर पहुंचे।प्रभारी के साथ झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह तथा पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख भी दिल्ली से देवघर एयरपोर्ट पहूंचे।झारखंड आगमन पर झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सह-राज्य समन्वय समिति झारखंड सरकार के सदस्य केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में प्रदेश नेताओं का प्रतिनिधि मंडल भी देवघर पहुंचा।देवघर जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश,जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष डॉ मुन्नम संजय तथा सैकड़ों पार्टी नेताओं एवं पदाधिकारियों ने देवघर एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया।तत्पश्चात के राजू एयरपोर्ट से सीधे गोड्डा के लिए प्रस्थान कर गए जहां वे गोड्डा,साहेबगंज और पाकुड़ जिला कांग्रेस कमेटियों के जिला अध्यक्ष, जिला पर्यवेक्षक, यूएलबी पर्यवेक्षक और जिला प्रशिक्षक के साथ ब्लॉक अध्यक्षों, ब्लॉक पर्यवेक्षकों और मंडल अध्यक्षों के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेगें। पुन: गोड्डा से देवघर होते के राजू गिरिडीह प्रस्थान करेंगें।रात्रि विश्राम गिरिडीह सर्किट हाउस में होगा और 10 जुलाई वृहस्पतिवार को जिला कांग्रेस मुख्यालय, गिरिडीह के नये भवन के उद्घाटन समारोह में भाग लेगें और पुनः रांची चले जाऐंगें जहां शाम में कांग्रेस विधायकों के साथ बैठक में शिरकत करेंगें।झारखंड आगमन पर उनके स्वागत के लिए देवघर एयरपोर्ट पर पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, मिडिया सेल के प्रदेश चैयरमेन सतीश पाल मुंजनी,अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष केदार पासवान,प्रवक्ता रियाजुल अंसारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।
