बिहार की राजधानी पटना में अपराधी बेखौफ हत्या की बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।ताज़ा मामला पटना के पौश इलाके में स्थित पारस हॉस्पिटल की है। गुरुवार को पांच अपराधी हथियारों से लैस होकर पारस हॉस्पिटल में प्रवेश कर जाते हैं और वहां इलाज़ करा रहे पेरोल पर रिहा बक्सर के दुर्दांत अपराधी चंदन मिश्रा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर आराम से बाईक से फरार हो जाते है।चंदन मिश्रा पर अपराधियों ने गोलियों की बौछार कर दी।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक हमलावर विरोधी गैंग के गुर्गे हो सकते हैं।तत्काल डॉक्टर ने चंदन को मृत घोषित नहीं किया।
इंस्पेक्टर जेनरल जितेंद्र राणा ने बताया कि हॉस्पिटल में आने वालों की सिक्योरिटी द्वारा जांच की जाती है फिर भी पांच हमलावर हथियार के साथ हॉस्पिटल में प्रवेश करते हैं और घटना को अंजाम देने के बाद आराम से बाहर आते हैं और बाईक से फरार हो जाते हैं।ऐसे में सिक्योरिटी गार्ड की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
पटना के एसएसपी कार्तिकेयन शर्मा ने बताया कि चंदन मिश्रा बक्सर का शातिर अपराधी है।उसके उपर हत्या के दर्जनों मामले दर्ज हैं।उसकी आपराधिक छवि के कारण हाल ही उसे बक्सर से भागलपुर जेल में शिफ्ट किया गया था और वहां से उसे परोल पर इलाज़ के लिए पटना के पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।सीसी टीवी फुटेज से हमलावरों की पहचान की कोशिश की जा रही है।
