एयर इंडिया ने शुरू की जांच।सोमवार को एयर इंडिया के सैन फ्रांसिस्को से मुंबई वाया कोलकाता फ्लाइट AI180 में कुछ यात्रियों द्वारा कॉक्रोच देखे जाने के बाद अफरा तफरी होने लगी।विमान के कोलकाता उतरने के बाद यात्रियों की नज़र कॉक्रोच पर पड़ी।एयर इंडिया के अनुसार कोलकाता से उड़ान भरने से पहले ग्राउंड क्रू ने तुरंत छानबीन शुरू की और पूरे केबिन को साफ किया गया। एयर इंडिया ने घटना की दुर्भाग्यपूर्ण बताया और यात्रियों से क्षमा याचना की।विमान कंपनी ने विमान के अंदर कॉक्रोच होने की घटना की तुरंत जांच शुरू की और आगे इस तरह की घटना नहीं हो इसके लिए ग्राउंड क्रू और अन्य जिम्मेवार लोगों को सख्त हिदायत दी है।
