बुधवार को ED ने एक कथित अवैध ऑनलाइन बेटिंग ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना से घंटों पूछताछ की।38 वर्षीय भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना से दिल्ली स्थित ED कार्यालय में सुबह 11 बजे से पूछताछ शुरु हुई।
एक स्पोर्ट्स बेटिंग ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुरेश रैना का स्टेटमेंट रिकॉर्ड किया गया।ED कार्यालय में यह पूछताछ मुख्य रूप से इस ऐप से उनके जुड़ने और और इसके जरिए हुए पैसे के लेनदेन के संबंध में पूरी जानकारी इकट्ठा करने के उद्देश्य से की गई।
ED ने हाल ही में इस संबंध में गूगल और मेटा के प्रतिनिधियों से भी पूछताछ की है।ED ने मंगलवार को इसी तरह के ऑनलाइन बेटिंग ऐप ‘Pari match’से जुड़े मामले की जांच के लिए कई राज्यों में पड़ताल की है।ED का मानना है कि इस तरह के ऐप के जरिए कई लोगो और निवेशकों को करोड़ों का चूना लगाया गया है और टैक्स की चोरी की गई है।बताया जा रहा है कि इस तरह के बेटिंग ऐप का देश में तकरीबन 100 बिलियन अमेरिकी डॉलर का बाज़ार है जिसमें 30% की दर से वृद्धि हो रही है।
