शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जापान की यात्रा पूरी कर चीन पहुंचे.पिछले 7 वर्षो में प्रधानमंत्री की यह पहली चीन यात्रा है.प्रधानमंत्री यहाँ SCO(Shanghai Cooperation Organisation) के वार्षिक सम्मलेन में शिरकत करेंगे.बाद में प्रधानमंत्री चीन के राष्ट्रपति सी जिनपिंग के साथ द्वीपक्षीय वार्ता में शामिल होंगे.SCO का सम्मलेन खास कर अमेरिका द्वारा भारत पर 50% टैरिफ़ थोपे जाने के बाद उपजी वैश्विक स्थिति के मद्देनज़र विशेष महत्व रखता है.
प्रधानमंत्री मंत्री नरेन्द्र मोदी 1 सितम्बर तक चीन में अलग अलग कार्यक्रमों में भाग लेंगे.इस दौरान प्रधानमंत्री की चीन के राष्ट्रपति के साथ महत्वपूर्ण बैठक होगी जिसमें दोनों नेता भारत और चीन के बीच आर्थिक संबंधों पर चर्चा करेंगे और दोनों देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने की नई पहल की शुरुआत भी करेंगे.
