रेलवे ने आगामी पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की अपेक्षित भीड़ को ध्यान में रखते हुए कोलकाता और मऊ के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।यह स्पेशल ट्रेन पूजा उत्सव के दौरान यात्रियों की अपेक्षित भीड़ को अतिरिक्त क्षमता और सुविधा प्रदान करेगी।
05064 मऊ-कोलकाता पूजा स्पेशल ट्रेन 24.09.2025 से 12.11.2025 के बीच (8 ट्रिप) प्रत्येक बुधवार को मऊ से 13:30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 8:00 बजे कोलकाता पहुँचेगी। 05063 कोलकाता-मऊ पूजा स्पेशल ट्रेन 25.09.2025 से 13.11.2025 के बीच (8 ट्रिप) प्रत्येक गुरुवार को कोलकाता से 13:20 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 7:45 बजे मऊ पहुँचेगी। यह ट्रेन अपने मार्ग में दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी।इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित कोच की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
