आसनसोल मंडल के अंतर्गत कुल्टी और बराकर स्टेशनों के बीच पुल संख्या 11A (आरओबी) के री-गर्डरिंग कार्य हेतु ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लगाया जाएगा।
ट्रेन संख्या 13545 आसनसोल-गया मेमू एक्सप्रेस स्पेशल 09, 10, 12 और 13 सितंबर को 40 मिनट के लिए रोक दी जाएगी।सुचारू संचालन के लिए शैडो अवरोध भी लगाए जाएँगे।
पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने यात्रियों से इस अस्थायी असुविधा के लिए रेलवे का सहयोग करने की अपील की है। पूर्व रेलवे, आसनसोल मंडल द्वारा आश्वस्त किया गया है कि ये उपाय सुरक्षित और बेहतर यात्रा के लिए अति आवश्यक है।
