दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में टीआरटी मशीनों को स्थापित करने के उद्देश्य से राउरकेला जंक्शन-कंशबहाल-राउरकेला जंक्शन के बीच अप और डाउन लाइनों पर 11.10.2025 से 16.12.2025 तक मेगा ब्लॉक लगाया जायेगा। परिणामस्वरूप, निम्नलिखित ट्रेन सेवाओं को निम्नानुसार विनियमन किया जाएगा:
ट्रेनों का रद्दकरण:
13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस दिनांक 10.10.2025, 17.10.2025, 24.10.2025, 31.10.2025, 07.11.2025, 14.11.2025, 21.11.2025, 28.11.2025, 05.12.2025 और 12.12.2025 को होने वाली यात्रा रद्द रहेंगी।
13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस, 11.10.2025, 18.10.2025, 25.10.2025, 01.11.2025, 08.11.2025, 15.11.2025, 22.11.2025, 29.11.2025, 06.12.2025 और 13.12.2025 को होने वाली यात्रा रद्द रहेंगी।
ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन:
13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस (13.10.2025, 20.10.2025, 27.10.2025, 03.11.2025, 10.11.2025, 17.11.2025, 24.11.2025, 01.12.2025, 08.12.2025 और 15.12.2025 को होने वाली यात्रा) को नियमित मार्ग कांड्रा-गम्हरिया-टाटानगर-गम्हरिया-सीनी के बजाय कांड्रा-सीनी (टाटानगर को छोड़कर) के रास्ते चलाया जाएगा।
पुनर्निर्धारण:
17321(वास्को-डी
-गामा-जसीडीह जंक्शन एक्सप्रेस (दिनांक 10.10.2025, 17.10.2025, 24.10.2025, 31.10.2025, 07.11.2025, 14.11.2025, 21.11.2025, 28.11.2025, 05.12.2025 और 12.12.2025 को होने वाली यात्रा)को पुनर्निर्धारित किया जायेगा।
यात्रियों को हुई असुविधा के लिए रेलवे ने अत्यंत खेद व्यक्त किया है।
