रेल मंत्रालय ने यात्रियों की सुविधा के लिए प्रायोगिक आधार पर कटोरिया स्टेशन पर दो ट्रेनों और सिमुलतला स्टेशन पर छह ट्रेनों का ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया है।
कटोरिया स्टेशन पर ट्रेनों का समय:
- देवघर-अगरतला एक्सप्रेस (15625) कटोरिया स्टेशन पर 20:18 बजे पहुँचेगी और 20:20 बजे प्रस्थान करेगी (15.09.2025 से प्रभावी और 15.09.2025 को होने वाली यात्रा)।
- अगरतला-देवघर एक्सप्रेस (15626) कटोरिया स्टेशन पर 04:40 बजे पहुँचेगी और 04:42 बजे प्रस्थान करेगी (15.09.2025 से प्रभावी और 13.09.2025 को होने वाली यात्रा)।
सिमुलतला स्टेशन पर ट्रेन का समय:
- हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस (13019) 03:09 बजे पहुँचेगी और 03:11 बजे प्रस्थान करेगी (16.09.2025 से प्रभावी और 15.09.2025 को होने वाली यात्रा)।
- काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस (13020) 02:56 बजे पहुँचेगी और 02:58 बजे प्रस्थान करेगी। (16.09.2025 से प्रभावी और 14.09.2025 को होने वाली यात्रा)
- कोलकाता-सीतामढ़ी मिथिलांचल एक्सप्रेस (13155) 03:01 बजे पहुंचेगी और 03:03 बजे प्रस्थान करेगी (15.09.2025 से प्रभावी और 14.09.2025 को होने वाली यात्रा)।
- सीतामढ़ी-कोलकाता मिथिलांचल एक्सप्रेस (13156) 19:41 बजे पहुंचेगी और 19:43 बजे प्रस्थान करेगी (15.09.2025 से प्रभावी और 15.09.2025 को होने वाली यात्रा)।
- कोलकाता-दरभंगा मैथिली एक्सप्रेस (15233) 16:07 बजे पहुंचेगी और 16:09 बजे प्रस्थान करेगी। (15.09.2025 से प्रभावी और 15.09.2025 को होने वाली यात्रा)।
- दरभंगा-कोलकाता मैथिली एक्सप्रेस (15234) 20:35 बजे पहुंचेगी और 20:37 बजे प्रस्थान करेगी (14.09.2025 से प्रभावी और 14.09.2025 को होने वाली यात्रा)। कटोरिया और सिमुलतला स्टेशनों पर उक्त ट्रेनों के अतिरिक्त ठहराव से स्थानीय यात्रियों को अधिक सुविधा मिलने तथा स्थानीय संपर्क के और अधिक मजबूत होने की उम्मीद की जा रही है।
