देवघर वन प्रमंडल के तहत चल रहे 76वें वन महोत्सव का सारठ प्रखंड स्थित दुमदुमी गाँव में बड़े उत्साह और जन सहभागिता के साथ आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अथिति स्थानीय विधायक उदय शंकर सिंह ऊर्फ चुन्ना सिंह ने आम का पौधारोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन और जैव विविधता को बनाए रखने में पेड़ों के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि वृक्ष न केवल हमें प्राणवायु प्रदान करते हैं, बल्कि मिट्टी संरक्षण, वर्षा चक्र के संतुलन और प्राकृतिक आपदाओं की रोकथाम में भी अहम भूमिका निभाते हैं।

इस महोत्सव के निर्देशक देवघर वन प्रमंडल पदाधिकारी अभिषेक भूषण द्वारा वृक्षों का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण योगदान के साथ साथ वन विभाग द्वारा प्रदत्त ग्रामीणों को योजनाओं से अवगत कराकर उनसे लाभान्वित होने का आग्रह किया।
जिले के वन क्षेत्र पदाधिकारी एस डी सिंह ने मुख्य अथिति, विशिष्ट अतिथियों ग्रामीणों व आगंतुकों का अभिवादन किया।
मौके पर दुमदुमी पंचायत के मुखिया मोहम्मद समीम, ग्राम प्रधान मनी भूषण दास, ग्राम वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मिहिर दास, वन विभाग के उप परिसर पदाधिकारी अमीश आशीष, पंकज, अजय, तपन, विकास, विक्रमजीत, शशिभूषण, सुमन,निलेश सहित अन्य वनकर्मी मौजूद थे।
