आगामी पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हावड़ा और नई दिल्ली के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।यह स्पेशल ट्रेन पूजा उत्सव के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त क्षमता और सुविधा प्रदान करेगी।
04452 नई दिल्ली-हावड़ा पूजा स्पेशल 20.09.2025 से 15.11.2025 तक (57 ट्रिप) प्रतिदिन नई दिल्ली से 18:15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 23:30 बजे हावड़ा पहुँचेगी।इसी प्रकार, 04451 हावड़ा-नई दिल्ली पूजा स्पेशल 22.09.2025 से 17.11.2025 तक (57 ट्रिप) प्रतिदिन हावड़ा से 01:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 08:20 बजे नई दिल्ली पहुँचेगी।यह ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के दुर्गापुर और आसनसोल स्टेशनों पर रुकेगी।इस ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी और शयनयान श्रेणी की व्यवस्था होगी।
