गोरखपुर मंडल में गोरखपुर-डोमिनगढ़ (04 किमी) के बीच तीसरी लाइन के चालू होने और गोरखपुर-नकहा जंगल (05 किमी) के दोहरीकरण के संबंध में 22.09.2025 को आवश्यक प्री-नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा, इसी संबंध में दोबारा 23.09.2025 से 26.09.2025 तक नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा।
परिणामस्वरूप, निम्नलिखित ट्रेन परिचालन सेवाएँ नीचे दिए गए कार्यक्रम के अनुसार रद्द,संक्षिप्त समापन/ संक्षिप्त प्रारंभ/मार्ग में परिवर्तन किया गया है-
रद्दकरण:
15027 सम्बलपुर-गोरखपुर जंक्शन 26.09.2025 और 29.09.2025 को (04 ट्रीप) रद्द रहेगी।
15028 गोरखपुर जंक्शन-सम्बलपुर एक्सप्रेस 23.09.2025 और 27.09.2025 को (05 ट्रीप) रद्द रहेगी।
15049 कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस 24.09.2025 और 28.09.2025 को (02 ट्रीप) रद्द रहेगी।
15050 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस 24.09.2025 और 27.09.2025 को (02 ट्रीप) रद्द रहेगी।
15051 कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस 26.09.2025 को रद्द रहेगी।
15052 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस 25.09.2025 को रद्द रहेगी।
संक्षिप्त समापन/ संक्षिप्त प्रारंभ
15027 सम्बलपुर-गोरखपुर जंक्शन की 22.09.2025 से 25.09.2025 तक (04) ट्रीप की होने वाली यात्रा देवरिया सदर पर संक्षिप्त रूप से समाप्त हो जाएगी। परिणामस्वरूप, देवरिया सदर-गोरखपुर के बीच ट्रेन परिचालन सेवा रद्द रहेगी।
15047 कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस की 22.09.2025 और 23.09.2025 को होने वाली यात्रा देवरिया सदर पर संक्षिप्त रूप से समाप्त हो जाएगी। परिणामस्वरूप, देवरिया सदर-गोरखपुर के बीच ट्रेन परिचालन सेवा रद्द रहेगी।
13507 आसनसोल-गोरखपुर एक्सप्रेस की 26.09.2025 को होने वाली यात्रा सीवान में संक्षिप्त रूप से समाप्त हो जाएगी।परिणामस्वरूप, सिवान-गोरखपुर के बीच ट्रेन परिचालन सेवा रद्द रहेगी।
13508 गोरखपुर-आसनसोल एक्सप्रेस की 27.09.2025 को होने वाली यात्रा गोरखपुर के बजाय सीवान से संक्षिप्त रूप से प्रारंभ होगी। परिणामस्वरूप, गोरखपुर-सीवान के बीच ट्रेन परिचालन सेवा रद्द रहेगी।
मार्ग परिवर्तन :
13019 हावड़ा – काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस की 22.09.2025 से 26.09.2025 तक की होने वाली यात्रा अपने नियमित मार्ग गोरखपुर (देवरिया सदर को छोड़कर), खलीलाबाद, बस्ती, बभनान, मनकापुर, गोंडा के बजाय भटनी जंक्शन – मऊ – वाराणसी – अयोध्या कैंट – बाराबंकी के के रास्ते चलाई जाएगी।
13020 काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस की 22.09.2025 से 26.09.2025 तक होने वाली यात्रा अपने नियमित मार्ग गोरखपुर के बजाय बाराबंकी-अयोध्या कैंट-वाराणसी-मऊ-भटनी जंक्शन (गोंडा पर ठहराव को छोड़कर), मनकापुर, बभनान, बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर, चौरी चौरा, देवरिया सदर के रास्ते चलाई जाएगी।
पुनर्निर्धारण:
13020 काठगोदाम-हावड़ा बाघ एक्सप्रेस की 21.09.2025 को होने वाली यात्रा का समय काठगोदाम से 90 मिनट पहले पुनर्निर्धारित किया जाएगा।
15048 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस की 22.09.2025 को होने वाली यात्रा गोरखपुर से 15 मिनट देरी से शुरू होगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया उपरोक्त बदलावों को ध्यान रखें और अपनी यात्रा की योजना तदनुसार बनाएँ।
रेलवे ने यात्रियों को हुई इस असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।
