प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितम्बर 2025 को धार, मध्य प्रदेश से ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ और 8वाँ राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया।इस महाअभियान का उद्देश्य महिलाओं के नेतृत्व में विकास को बढ़ावा देना है, जिसमें 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर के बीच पूरे देश में 10 लाख से अधिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।यह अभियान महिलाओं और बच्चों के लिए अब तक का सबसे बड़ा स्वास्थ्य जागरूकता अभियान है।प्रधानमंत्री ने महिलाओं से कैंसर, एनीमिया,टीबी और सिकल सेल जैसी घातक बीमारियों की जांच कराने का आग्रह किया और शुभारंभ के दौरान 1 करोड़ सिकल सेल कार्ड वितरित किया।
इस राष्ट्रीय पहल के अनुरूप, स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान (SNSPA) का उद्घाटन आसनसोल डिवीजनल रेलवे अस्पताल में किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और स्वागत भाषण के साथ हुआ।पूर्व रेलवे अंतर्गत आसनसोल मंडल की डिवीज़नल रेल प्रबंधक श्रीमती विनिता श्रीवास्तव ने परिवार और समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला और इस अभियान के माध्यम से महिलाओं की भलाई के जरिए स्वस्थ और सशक्त परिवार सुनिश्चित करने के महत्व पर जोर दिया।महिलाओं के पोषण और समग्र स्वास्थ्य पर एक प्रस्तुति दी गई जिसमें व्यावहारिक आहार और जीवनशैली संबंधी उपायों पर ध्यान केंद्रित किया गया। महिला कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें आवश्यक चिकित्सा जांच और स्वास्थ्य परामर्श शामिल थे।
कार्यक्रम का समापन एक प्रेरणादायक रूप में हुआ, जिसने प्रतिभागियों को महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के महत्व के बारे में जागरूक और प्रेरित किया।कार्यक्रम की सभी ने सराहना की और यह महिलाओं के सक्रिय भागीदारी,जागरूकता और स्वास्थ्य देखभाल के माध्यम से मजबूत और स्वस्थ परिवार बनाने के दृष्टिकोण को सुदृढ़ करता है।
