पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने मधुपुर और गिरिडीह स्टेशनों पर नौ 250-वाट ऊर्जा-कुशल एलईडी लाइटों से सुसज्जित दो 16-मीटर हाई मास्ट टावरों को चालू किया।
ये टावर सर्कुलेटिंग क्षेत्रों में बेहतर रोशनी प्रदान करने के लिए लगाए गए हैं।इनका कवरेज बुकिंग क्षेत्र, टैक्सी स्टैंड, पहुँच मार्ग और स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वारों तक भी फैला हुआ है,जिससे यात्रियों और आगंतुकों के लिए विशेष रूप से रात के समय,विश्वसनीय रोशनी सुनिश्चित होती है।
उक्त टावरों की स्थापना से रोशनी के स्तर में काफी सुधार हुआ है।गिरिडीह स्टेशन पर प्रकाश व्यवस्था 24 लक्स से बढ़कर 120 लक्स हो गई है, जबकि मधुपुर स्टेशन पर यह 75 लक्स से बढ़कर 120 लक्स हो गई है।इस उन्नयन से स्टेशनों और उसके आस-पास के क्षेत्रों में संरक्षा और सुविधा में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
आसनसोल मंडल यात्री सुविधाओं के उन्नयन संरक्षा उपायों को सुदृढ़ करने और रेल उपयोगकर्ताओं को अधिक आरामदायक और सुरक्षित यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए ऊर्जा-कुशल समाधानों को अपनाने पर निरंतर ध्यान केंद्रित कर रहा है।
