टीम इंडिया के टेस्ट मैच कप्तान शुभमन गिल अब ऑस्ट्रेलिया के साथ आगामी एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच सीरीज में भी टीम इंडिया के कप्तान होंगे.टीम इंडिया के ODI के दोनों पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को भी टीम में शामिल किया गया है.सूत्रों के अनुसार चयनकर्ताओं ने ICC विश्व कप 2027 को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है जो साउथ अफ्रीका,ज़िम्बाबवे और नामिविया में संयुक्त रूप से आयोजित होने वाला है.शनिवार को आयोजित चयनकर्ताओं की मीटिंग में यह निर्णय लिया गया.मीटिंग में टीम इंडिया के टेस्ट मैच कप्तान शुभमन गिल भी मौजूद थे.जबकि टीम इंडिया के मुख्य कोच गौतम गंभीर को मीटिंग से अलग रखा गया था.श्रेयस अय्यर को टीम के उपकप्तान की जिम्मेवारी सौंपी गई है.ऑस्ट्रेलिया के साथ आगामी टेस्ट सीरीज के बाद तीन मैचों की T20 सीरीज के लिए सूर्य कुमार यादव को टीम का कप्तान बरकरार रखा गया है.
शुभमन गिल ने अब तक 55 ODI खेले हैं जिनमें 59.04 की औसत से आठ शताकों के साथ 2775 रन अपने नाम किये हैं,इनमें 2023 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ हैदराबाद में 208 रन की यादगार पारी भी शामिल है.
