शनिवार रात से लगातार हो रही भारी बारिश से पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग और कलिंगपोंग जिले में भारी तबाही की खबर है.अभी तक 20 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की अधिकारिक पुष्टि हो चुकी है.राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद स्थिति की मॉनिटरिंग कर रही हैं.रविवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हाई लेवेल मीटिंग हुई जिसमें राहत और बचाव कार्य की समीक्षा की गई.24×7 कंट्रोल रूम बनाया गया है जो स्थिति पर लगातार नज़र बनाये हुए है.सोमवार को उच्च अधिकारियों का एक दल नार्थ बंगाल और साउथ बंगाल में आई इस प्राकृतिक आपदा का जायजा लेगा और राहत और बचाव कार्य की मॉनिटरिंग करेगा.सूत्रों के अनुसार शनिवार रात 12घंटे की अवधी में 300 mm से अधिक की बारिश के कारण नदियों में बाढ़ आ गई खास तौर पर सिक्किम और भूटान की नदियों में आई बाढ़ ने स्थिति को और भी भयावह बना दिया.
घटना पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है और सरकार के स्तर से हर संभव मदद की बात कही है.
