मंगलवार दोपहर बाद हरयाणा काडर के आईपीएस अधिकारी और हरयाणा के ADGP पूरण कुमार ने चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर कथित रूप से गोली मार कर आत्महत्या कर ली.
पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि पूरण कुमार ने अपने अधकारिक रेवोल्वर से गोली मार कर आत्महत्या कर ली है.
पूरण कुमार 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी थे और रोहतक रेंज के ADGP पद पर कार्यरत थे.हाल ही इनका तबादला रोहतक के पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में इंस्पेक्टर जनरल के पद पर हुआ था.
पुलिस फिलहाल हर बिंदु पर गहन जाँच कर रही है.
