स्वच्छता पखवाड़ा 2025 और विशेष अभियान 5.0 के तहत आसनसोल मंडल,पूर्व रेलवे ने आसनसोल,रानीगंज, अंडाल,सीतारामपुर, पानागढ़,चित्तरंजन, जसीडीह और सिउड़ी स्टेशनों पर “सिंगल यूज़ प्लास्टिक को ना कहें” विषय पर व्यापक जागरूकता अभियान आयोजित किया। अभियान का उद्देश्य यात्रियों,विक्रेताओं और स्टाफ को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के हानिकारक प्रभावों से अवगत कराना और पर्यावरण अनुकूल विकल्पों के उपयोग को बढ़ावा देना था।
अभियान के दौरान प्रमुख स्टेशनों पर प्लास्टिक बोतल क्रशिंग मशीनों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई और स्टेशन परिसर एवं रेलवे कॉलोनियों में गहन स्वच्छता अभियान चलाए गए।जागरूकता बढ़ाने के लिए सार्वजनिक घोषणा,पोस्टर,बैनर और यात्रियों एवं विक्रेताओं के साथ सीधे संवाद का भी सहारा लिया गया।
सिंगल यूज़ प्लास्टिक के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर दंड लगाया गया, जबकि विक्रेताओं को जैव-अपघटनशील और पुन: प्रयोज्य सामग्री के उपयोग की सलाह दी गई।रेलवे कॉलोनियों में ई.एन.एच.एम. विभाग के पर्यवेक्षक और स्टाफ ने स्वच्छ और हरित परिवेश के संदेश को फैलाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।
ये प्रयास मंडल में स्वच्छ और स्वस्थ रेलवे वातावरण सुनिश्चित करने के लिए कर्मचारियों, यात्रियों और स्थानीय समुदाय की सामूहिक प्रयास को बढ़ावा देने के लिए किया गया।
