दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 24.11.2025 (सोमवार) से 30.11.2025 (रविवार) तक एक सप्ताह के संयुक्त रोलिंग ब्लॉक के कार्यान्वयन हेतु निम्नलिखित ट्रेनों का नियमन निम्नानुसार किया जाएगा:
रद्दकरण:
25.11.2025 को होने वाली 68046/68045 आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू की यात्रा रद्द रहेगी।
संक्षिप्त समाप्ति/संक्षिप्त प्रारंभ:
13503/13504 बर्द्धमान-हटिया-बर्धमान मेमू की 24.11.2025 से 28.11.2025 तक की होने वाली यात्रा की गोमो स्टेशन पर संक्षिप्त समाप्ति होगी और यहीं से यात्रा का संक्षिप्त प्रारंभ होगा। गोमो-हटिया-गोमो के बीच यह ट्रेन सेवा रद्द रहेगी।
68056/68060 टाटा-आसनसोल-बाराभूम मेमू पैसेंजर की 25.11.2025 की होने वाली यात्रा की आद्रा स्टेशन पर संक्षिप्त समाप्ति होगी और यहीं से यात्रा का संक्षिप्त प्रारंभ होगा। आद्रा-आसनसोल-आद्रा के बीच यह ट्रेन सेवा रद्द रहेगी।
30.11.2025 को होने वाली 63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू की यात्रा आद्रा स्टेशन पर संक्षिप्त यात्रा के रूप में समाप्त/शुरू होगी। आद्रा-पुरुलिया-आद्रा के बीच यह ट्रेन सेवा रद्द रहेगी।
पुनर्निर्धारित:
30.11.2025 को होने वाली 18184 (बक्सर-टाटानगर) एक्सप्रेस की यात्रा बक्सर से 60 मिनट के लिए पुनर्निर्धारित की जाएगी।
रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा की योजना तदनुसार बनाएं।
यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए रेलवे ने अत्यंत खेद व्यक्त किया है।
