दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में 01.12.2025 (सोमवार) से 07.12.2025 (रविवार) तक एक सप्ताह के संयुक्त रोलिंग ब्लॉक के लिए निम्नलिखित ट्रेनों को निम्नानुसार नियमित किया जाएगा:
रद्दकरण:
02.12.2025 (मंगलवार) और 07.12.2025 (रविवार) को होने वाली 68046/68045 आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू की यात्रा रद्द रहेगी।
07.12.2025 (रविवार) को 63594/63593 आसनसोल-पुरुलिया-आसनसोल मेमू की होने वाली यात्रा रद्द रहेगी।
संक्षिप्त समापन/संक्षिप्त प्रारंभ:
13503/13504 बर्धमान – हटिया – बर्धमान मेमू एक्सप्रेस की यात्रा 01.12.2025 से 06.12.2025 तक गोमोह स्टेशन पर ही संक्षिप्त रूप से समाप्त कर दिया जाएगा/और वापसी में उक्त यात्रा गोमोह स्टेशन से ही संक्षिप्त रूप से प्रारंभ होगी। गोमोह-हटिया-गोमोह के बीच ट्रेन परिचालन सेवा रद्द रहेगी।
68056/68060 टाटा-आसनसोल-बाराभूम मेमू पैसेंजर की यात्रा 02.12.2025 को आद्रा में ही संक्षिप्त रूप से समाप्त कर दिया जाएगा/और वापसी में उक्त यात्रा आद्रा स्टेशन से ही संक्षिप्त रूप से प्रारंभ होगी। आद्रा – आसनसोल – आद्रा के बीच ट्रेन परिचालन सेवा रद्द रहेगी।
पुनर्निर्धारित:
07.12.2025 को होने वाली 18184 (बक्सर–टाटानगर) एक्सप्रेस की यात्रा बक्सर से 60 मिनट के लिए पुनर्निर्धारित की जाएगी।
यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए रेलवे ने अत्यंत खेद व्यक्त किया है।
