यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने हेतु रेलवे ने हावड़ा–नई दिल्ली तथा सियालदह–लोकमान्य तिलक के बीच विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है।
03009 हावड़ा–नई दिल्ली विशेष ट्रेन 06.12.2025 को 23:00 बजे हावड़ा से प्रस्थान कर तीसरे दिन 04:30 बजे नई दिल्ली पहुँचेगी।वहीं 03010 नई दिल्ली–हावड़ा विशेष ट्रेन 08.12.2025 को 07:30 बजे नई दिल्ली से प्रस्थान कर अगले दिन 13:30 बजे हावड़ा पहुँचेगी।
यह ट्रेन पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल अंतर्गत दुर्गापुर एवं आसनसोल स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
इस ट्रेन में जनरल सेकंड क्लास, स्लीपर क्लास एवं वातानुकूलित कोच उपलब्ध रहेंगे।
03127 सियालदह–लोकमान्य तिलक विशेष ट्रेन 06.12.2025 को 23:10 बजे सियालदह से प्रस्थान कर तीसरे दिन 15:30 बजे लोकमान्य तिलक पहुँचेगी।वहीं 03128 लोकमान्य तिलक–सियालदह विशेष ट्रेन 09.12.2025 को 06:30 बजे लोकमान्य तिलक से प्रस्थान कर अगले दिन 19:30 बजे सियालदह पहुँचेगी।
यह ट्रेन भी पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल अंतर्गत दुर्गापुर एवं आसनसोल स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
इस ट्रेन में जनरल सेकंड क्लास, स्लीपर क्लास तथा वातानुकूलित कोच उपलब्ध रहेंगे।
04460 नई दिल्ली–हावड़ा विशेष ट्रेन 06.12.2025 को 18:15 बजे नई दिल्ली से प्रस्थान कर अगले दिन 23:30 बजे हावड़ा पहुँचेगी। वहीं 04459 हावड़ा–नई दिल्ली विशेष ट्रेन 08.12.2025 को 01:30 बजे हावड़ा से प्रस्थान कर अगले दिन 08:20 बजे नई दिल्ली पहुँचेगी।
यह ट्रेन भी पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल अंतर्गत दुर्गापुर एवं आसनसोल स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
इस ट्रेन में वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे।
