रेलवे ने यात्रियों की भीड़ को कम करने के उद्देश्य से हावड़ा और नई दिल्ली के बीच एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय किया है।
04462 नई दिल्ली – हावड़ा स्पेशल 07.12.2025 को नई दिल्ली से 18:15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 23:30 बजे हावड़ा पहुँचेगी तथा 04461 हावड़ा – नई दिल्ली स्पेशल 09.12.2025 को हावड़ा से 01:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 08:20 बजे नई दिल्ली पहुँचेगी।
यह ट्रेन अपने मार्ग में दोनों दिशाओं में पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के दुर्गापुर और आसनसोल स्टेशनों पर रुकेगी।
इस ट्रेन में वातानुकूलित कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी ।
यह स्पेशल ट्रेन यात्रियों को अधिक सुविधा देने और उनकी यात्रा की मांग को पूरा करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है।
रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध है कि वे ट्रेन की समय सारणी का ध्यान रखें और तदनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं ।
