दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में इंजीनियरिंग, टीआरडी एवं सिग्नल एवं दूरसंचार विभागों द्वारा 15.12.2025 (सोमवार) से 21.12.2025 (रविवार) तक एक सप्ताह का संयुक्त रोलिंग ब्लॉक कार्यक्रम निष्पादित किए जाने के कारण निम्नलिखित ट्रेनों का विनियमन किया जाएगा:
रद्दीकरण:
68046/68045 आसनसोल–आद्रा–आसनसोल मेमू पैसेंजर, यात्रा प्रारंभ 16.12.2025 को, रद्द रहेगी।
आंशिक समापन / आंशिक प्रारंभ:
13503/13504 बर्धमान–हटिया–बर्धमान मेमू एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ 15.12.2025 एवं 18.12.2025 को गोमो स्टेशन पर आंशिक रूप से समाप्त / प्रारंभ की जाएगी।गोमो–हटिया–गोमो खंड के बीच ट्रेन सेवा रद्द रहेगी।
68056/68060 टाटानगर–आसनसोल–बराभूम मेमू पैसेंजर, यात्रा प्रारंभ 16.12.2025 को, आद्रा स्टेशन पर आंशिक रूप से समाप्त / प्रारंभ की जाएगी।आद्रा–आसनसोल–आद्रा खंड के बीच ट्रेन सेवा रद्द रहेगी।
63594/63593 आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल मेमू पैसेंजर, यात्रा प्रारंभ 21.12.2025 को, आद्रा स्टेशन पर आंशिक रूप से समाप्त / प्रारंभ की जाएगी। आद्रा–पुरुलिया–आद्रा खंड के बीच ट्रेन सेवा रद्द रहेगी।
पुनर्निर्धारित:
18184 बक्सर–टाटानगर एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ 21.12.2025 को, बक्सर से 60 मिनट विलंब से चलेगी।
यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए रेलवे ने खेद व्यक्त किया है।
